अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्ड

चीन में सरकारी कर्मचारियों के रोजा रखने को किया प्रतिबंधित

बीजिंग: एक ओर जहां भारत में मुस्लिम धर्मावलंबी रमजान माह में रोजे रखकर इबादत में लगे हैं तो दूसरी ओर चीन में सरकारी अधिकारियों व शिक्षकों के ही साथ विद्यार्थियों के रोजा रखने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। चीन की सरकारी वेबसाईट में इस तरह के आदेश को जारी कर दिया गया। उक्त आदेश चीन के केंद्रीय शिनजियांग क्षेत्र के कोरला शहर की वेबसाईट पर जारी किया गया है। जो आदेश दिया गया है उसमें साफ कहा है कि शासकीय कर्मचारी रमजान माह में रोजे नहीं रखेंगे।

ये भी पढ़ें: 500 और 2000 रुपए के नोटों के बाद अब आएगा एक और नया नोट

चीन में सरकारी कर्मचारियों के रोजा रखने को किया प्रतिबंधित

दरअसल कम्‍यूनिस्‍ट ऑफ चाइना के सदस्यों को हिदायत दी गई थी कि वे रमजान के दौरान उपवास नहीं रखेंगे। माना जा रहा है कि ऐसा उईग्युर के बढ़ते प्रभाव के चलते हुआ है। दरअसल इस्लाम पर विश्वास उनके लिए एक खतरा बताया गया है और ऐसे में चीन के नेतृत्व हेतु वे चुनौती बन गए हैं। चीन ने सरकारी नौकरी करने वाले मुस्लिमों और विद्यार्थियों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि उन्हें धार्मिक गतिविधियों में शामिल भी नहीं होने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: दीपिका के घर गुंजी बच्चे की किलकारियां, दिया बेटे को जन्म

मिली जानकारी के अनुसार चीन में रेस्टोरेंट्स को सामान्य दिनों की ही तरह खोलने का आदेश दिया गया है। चीन की सरकार ने रमजान माह में सरकारी अधिकारियों टीचर्स और छात्रों के रोजा रखने पर बैन लगा दिया है। चीन की सरकार की वेबसाइट पर इस आदेश को जारी किया गया है। यह आदेश चीन के सेंट्रल शिनजियांग सरकार की ओर से जारी किया गया है।

सरकारी कर्मचारियों को कहा गया है कि वे किसी भी धार्मिक गतिविधि का हिस्‍सा न बनें चीन की सेंट्रल शिनजियांग के कोरला शहर की सरकारी वेबसाइट पर आदेश के बारे में लिखा है कि पार्टी के सदस्‍य, कैडर्स,सरकारी अधिकारियों, छात्रों और अल्‍पसंख्यकों को आदेश दिया जाता है कि वह रमजान के दौरान रोजा नहीं रखेंगे और न ही किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button