उत्तर प्रदेशफीचर्ड

जब देश मजबूत होगा तभी दुनिया में होगी सुख शांति: भागवत

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
mohan-bhagwat-500गोरखपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि जब देश मजबूत होगा तभी दुनिया में सुख और शांति होगी। भागवत ने यहां संघ स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कानून बदलने अथवा व्यवस्था बदलने से समाज में कोई बडा बदलाव नहीं होगा। बडे बदलाव के लिए अच्छे उदाहरण प्रस्तुत करने होंंगे, यदि समाज संगठित होगा तो देश मजबूत होगा और जब देश मजबूत होगा तो दुनिया में सुख और शांति होगी।’’ उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर अलग पहचान के लिए निष्ठा से संघ के आदर्शों के अनुरूप कार्य करना होगा। संगठित समाज ही देश में विभिन्न उदाहरणों को प्रस्तुत कर अपनी छवि को और अधिक मजबूत बना सकता है। गोहत्या निषेध कानून बनाये जाने की आवश्यकता के बारे में भागवत ने कहा कि यह जरूरी नहीं है लेकिन समाज में जागरूकता आने से इस पर स्वत: रोक लग सकेगी।

Related Articles

Back to top button