अन्तर्राष्ट्रीय

जर्मनी में रेलवे स्टेशन में गोली चली, महिला पुलिस समेत कई घायल

नई दिल्ली: जर्मनी के म्यूनिख शहर के एक रेलवे स्टेशन पर गोली चलाए जाने कीखबर है। इस घटना में एक महिला पुलिस अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और घटना पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। घटनास्थल पर पुलिस के 100 से अधिक जवान वहां पहुंच गए हैं और इलाके का जायजा लेने के लिये हेलीकॉप्टर भी लगाया गय़ा है।

ये भी पढ़ें: 9 दिन तक फ्लिपकार्ट और शॉपक्लूज पर भारी छूट का ऑफर

जर्मनी में रेलवे स्टेशन में गोली चली, महिला पुलिस समेत कई घायलपुलिस के प्रवक्ता माइकल रेलिन का कहना है कि अब स्थिति काबू में है और आम लोगों को कोई खतरा नहीं है। पुलिस का कहना है कि स्थिति काबू में है और इलाके को पुलिस ने घेर लिया है।  ये घटना अटरफोरिंग स्टेशन पर हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बावारियन शहर के उत्तरपूर्व स्थित एक स्टेशन पर संदिग्ध ने एक महिला पुलिस अधिकारी की गन छीन ली और उसे गोली मारी। जिसके बाद उसने दूसरों पर भी फायरिंग शुरू कर दी। 

Related Articles

Back to top button