अन्तर्राष्ट्रीय

जर्मनी : संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद पुलिस ने चांसलर एंजेला मर्केल का ऑफिस किया सील

बpolice_650x400_81452070840र्लिन: संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद बुधवार को पुलिस ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के ऑफिस को सील कर दिया। गौरतलब है कि भवन में उस समय उनके सभी मंत्री कैबिनेट मीटिंग के लिए एकत्र हुए थे।

रायटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस द्वारा सेंट्रल बर्लिन में चांसलर ऑफिस के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर लिए जाने के बाद मंत्रियों ने अपनी नियमित मीटिंग में भाग लिया।

प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी बताया कि ऑफिस के प्रवेश द्वार पर किसी ने पीले रंग के प्लास्टिक के चार पोस्टल क्रेट छोड़ दिए थे।

जर्मनी की फेडरल पुलिस के प्रवक्ता ने रायटर्स को बताया, “हम एक संदिग्ध पैकेट की जांच कर रहे हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी पैकेट की जांच के लिए विशेषज्ञों का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 2010 में पुलिस ने ग्रीस से मर्केल के बर्लिन स्थित ऑफिस को भेजा गया एक पैकेज बरामद किया था, जिसमें विस्फोटक रखे हुए थे।

पेरिस में इस्लामिक स्टेट के आंतकियों द्वारा किए गए हमले में 130 लोगों की मौत के सात सप्ताह बाद यूरोप एक बार फिर से हाई अलर्ट पर है।

 

Related Articles

Back to top button