अद्धयात्म

जानिए क्या कहती हैं आज आपकी रेखायें दिन – शनिवार, दिनांक – 03 जून, 2017

मेष–  भवन या भूमि की खरीददारी के लिए समय अच्छा है। खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

वृष– आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हो। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

मिथुन–  दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मानहानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क– घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

ये भी पढ़ें : अभी-अभी : मेनका गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत हुई हालत गंभीर…

सिंह– आपके खर्चे कम हो जाएंगें फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

कन्या– अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

तुला–  खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

वृश्चिक– आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। 

ये भी पढ़ें : प्लास्टिक बैग को साथ रखने पर अब देना होगा 5000 रुपए जुर्माना

धनु– व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

मकर– आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है। तमाम बैर-विरोध,अंतर्द्वंद का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

कुंभ– इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

मीन– घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

Related Articles

Back to top button