अद्धयात्म

जानें किस देश में कैसे मनाते हैं क्रिसमस, सभी देशों की अलग हैं मान्यताएं

क्रिसमस (Christmas Day 2018) को पूरे विश्‍व में खुशियों के त्‍योहार के रूप में मनाया जाता है। 25 दिसंबर को हर साल सेंटा क्‍लॉज के साथ दुनिया भर में प्रभु यीशु का जन्‍मदिन मनाया जाता है।

दुनिया के अलग-अलग देशों में ईसाई समुदाय के लोग इस त्‍योहार (Christmas Day) को विशेष रूप से मनाते हैं और अलग-अलग देशों में इसे मनाने की कुछ रोचक परंपरा भी है।

ऑस्‍ट्रेलिया में सेंटा करते हैं लहरों पर सफर

क्रिसमस पर जहां अपने देश में कड़ाके की ठंड पड़ती है वहीं ऑस्‍ट्रेलिया में यह मौसम भीषण गर्मी वाला होता है। इसलिए इस मौसम में क्रिसमस पर यहां सेंटा भी पानी के आस-पास रहना पसंद करते हैं। क्रिसमस पर यहां सेंटा समुद्र के किनारे सर्फ बोर्ड पर घूमते-फिरते दिखाई देते हैं।

ऑस्ट्रिया में होता है डर का खेल

ऑस्ट्रिया में क्रिसमस पर अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। यहां युवक भूत-प्रेत और राक्षस का वेश धरकर सड़कों पर घूमते हैं और बच्‍चों व बड़ों को डराते हैं।

यहां लड़कियां शादी के लिए करती हैं यह शगुन

चेक रिपब्लिक में लड़कियां क्रिसमस से पहले चेरी के पेड़ की एक डाल को पानी में भिगोती हैं और फिर यदि क्रिसमस से पहले इस डाल पर फूल खिल आते हैं तो उन लड़कियों का अगले साल विवाह होता है।

डेनमार्क में होता है ऐसा

डेनमार्क में क्रिसमस पर बच्‍चों के साथ एक मजेदार खेल होता है। बच्‍चों को पहले उनकी पसंदीदा डिशेज दिखाई जातीं हैं। फिर उनके सोकर उठने से पहले उन्‍हें चट करके बच्‍चों को चिढ़ाया जाता है।

फ्रांस में बच्‍चे रख देते हैं अपने जूते

फ्रांस में बच्‍चे रात को सोने से पहले अपने जूते फायर प्‍लेस के पास रख देते हैं। उनका यह मानना है कि रात में सेंटा इनमें गिफ्ट रखकर जाते हैं। यहां बच्‍चे पेड़ से छोटे-छोटे खिलौने और नट्स और फल भी लटका देते हैं।

ब्रिटेन में बच्‍चे लिखते हैं चिट्ठी

ब्रिटेन में बच्‍चे क्रिसमस पर फादर के नाम एक चिट्ठी लिखकर अपनी विशेज मांगते हैं और इसे आग क नजदीक डाल देते हैं। अगर यह चिट्ठी आग पकड़ लेती हैं तो बच्‍चे फिर से एक नया पत्र लिखते हैं।

भारत में ऐसे भी मनाया जाता है क्रिसमस

वैसे भारत में ईसाइयों के बीच क्रिसमस का त्‍योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन यहां हिंदुओं की अधिक आबादी क्रिसमस पर केले और आम के पेड़ को सजाकर भी क्रिसमस मनाती है।

नॉर्वे में छिपा दी जाती है झाड़ू

नॉर्वे में क्रिसमस के दिन सभी घरों में झाड़ू को छिपा दिया जाता है। इसके पीछे मान्‍यता है कि क्रिसमस की शाम को हवा में गंदी वस्‍तुएं और बुरी चीजें उड़ती हैं। यहां लोग मानते हैं कि ये सब झाड़ू के साथ घर के अंदर आ जाते हैं। इसलिए झाड़ू छिपा देने से ये गंदी वस्‍तुएं घर के अंदर नहीं आ पाती हैं।

युक्रेन में होता है ऐसा

युक्रेन में पेड़ के नीचे मकड़ी के एक जाले को छिपा दिया जाता है। जो भी इसे ढूंढ़ पाता है उसे पूरे साल गुड लक मिलता है।

Related Articles

Back to top button