अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
japan-earthquakeतोक्यो:जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर आज 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमरीका के भूगर्भ वैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप का केन्द्र दक्षिण-पश्चिम जापान में मकुराजकी शहर से लगभग 160 किलोमीटर दूर था। स्थानीय समयानुसार, सुबह पांच बज कर 51 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 20 बज कर 51 मिनट पर शुक्रवार को भूकंप आया और पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा है कि भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। जापान के द्वीप समूह कई टैक्टोनिक प्लेेटों के जोड़ पर स्थित हैं और हर साल यहां पर भूकंप के कई झटके महसूस किए जाते हैं। मार्च 2011 में जापान में समुद्र में भूकंप आया था जिसके कारण देश के उत्तरपूर्व तट पर सुनामी आई थी। इस आपदा के कारण हजारों लोग मारे गए और कई बेघर हुए थे। सुनामी के कारण फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी प्रभावित हुआ था। पानी की तेज लहरों के कारण इसकी कूलिंग प्रणालियां प्रभावित हो गई थीं और संयंत्र के तीन रिएक्टर पिघल गए थे।

Related Articles

Back to top button