ज्ञान भंडार

जीवन में अच्छा समय आने से पहले व्यक्ति को मिलते हैं ये संकेत…

पुराणों में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा हो जाय तो उसके घर में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती, लेकिन यह भी कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी एक जगह पर ज्यादा टिक कर नहीं रहतीं। देवा लक्ष्मी चंचल होती हैं। मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसे संकेत मिलते है जब उसके ऊपर चल रही परेशानियों का अंत हो जाता है और अच्छे दिन आने के संकेत मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं कुछ संकेतों के बारे में…

जब आपके आसपास अचानक से हरी भरी चीजें दिखाई देने लगे तो समझिए आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है। आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत करीब है।

झाड़ू और लक्ष्मी माता का गहरा संबंध होता है। ऐसे में अगर आपको सुबह-सुबह कोई झाडू लगाते दिख जाये तो समझिए आप जल्द अमीर बनने वाले हैं।

शंख की आवाज सुनाई देना भी आपके घर पर लक्ष्मी आगमन का संकेत है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो समझिए जल्द ही आपके भाग्य खुलने वाले हैं।

सुबह सुबह गन्ना दिखना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको अचानक सुबह अपने आसपास गन्ना दिखाई दे रहा है तो ये साफ संकेत है कि आपके दिन पलटने वाले हैं।

मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है ऐसे में अगर आपको अक्सर अपने आसपास उल्लू दिखें तो समझिए मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप पर कृपा करने वाली हैं। जहां-जहां उल्लू होता है वहां मां लक्ष्मी जरूर जाती हैं।

Related Articles

Back to top button