जीवनशैली

टांको के निशान को कुछ ही समय में खत्म करे नींबू का रस

किसी तरह की गहरी चोट लगने के कारण या फिर ऑपरेशन के बाद अक्सर टांके लगाए जाते हैं। टांके लंबे समय तक सुरक्षित रहे इसलिए उस जगह को पानी से दूर रखा जाता है। लेकिन कई बार टांको की वजह से निशान बन जाते हैं। अगर वो निशान चेहरे पर, आंख पर या हाथों पर लगा हो तो इस हिस्से की खूबसूरती खत्म होने लगती है।

इसके लिए हम कई तरह के तरीके आजमाते हैं। जैसे कई तरह की क्रिम और लोशन लगाते हैं, जिससे टांको के निशान खत्म हो सके। लेकिन इसका असर ज्यादा समय तक नहीं हो पाता है। ऐसे मेंहम आपको बता रहे हैं यहां कुछ खास और आसान से घरेलू तरीके जिससे आप आसानी से कम समय में ही टांको के दाग से छुटकारा पा सकते हैं।

stitches marks हटाने के लिए आप घर में मौजूद खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बहुत ही आसान तरीका है। इसके लिए आपको चाहिए होगा खीरा, पूदीना का पत्ता, नींबू का रस और एक अंडा। अब सबसे पहले सबसे पहले खीरे के बीज निकाल लें और फिर इसे मिक्सर में डालकर मिक्स कर लें। अब खीरे में पुदीने की पत्तियां और नींबू का जूस भी मिला दें। अब एक अंडे को तोड़कर उसकी जर्दी को एक कटोरे में डाल लें। फिर मिक्सर में मौजूद मिश्रण को अंडे के साथ मिला लें। अच्छे से पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद stitches marks वाली जगह पर लगाएं। अगर आप इसे रोजाना लगाएंगे तो आपको टांके के निशान कम होते दिखने लगेंगे।

इसके अलावा टांके के निशान हटाने के लिए नींबू का रस भी काफी फायदेमंद रहता है। इसके लिए सबसे पहले एक रूई लें। अब रूई को नींबू के जूस में डुबोएं और फिर रूई को टांके के निशान पर लगाएं। इस बात को सुनिश्चित कर लें कि नींबू का जूस अच्छे से टांकों के निशान पर लग गया हो। अब उस जगह को 15 मिनट बाद पानी से धो लें। अगर आपने नींबू का जूस चेहरे या हाथ पर लगाया है तो बाहर सूरज के सामने न जाएं। इससे आपकी त्वचा सेंसेटीव  हो सकती है। अगर इस उपाय को इस्तेमाल करते समय आपको किसी भी प्रकार की जलन, खुजली या दर्द होता है तो कुछ दिनों तक इस उपाय का इस्तेमाल न करें।

Related Articles

Back to top button