उत्तर प्रदेशलखनऊ

ट्रक- कार भिडंत में 3 लोगों की मौत

trekलखनऊ: आजमगढ़ में आज सुबह एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। ट्रक से कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।कार सवार कुछ लोग आज सुबह मैहर से दर्शन करने के बाद फैजाबाद जा रहे थे। इनकी कार आज तड़के आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर बरदह थाना के पास सड़क के किनारे खराब पड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। लोगों ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी, इस कारण से कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। मृतकों में रविन्द्र 30 पुत्र रामकिशुन व रंगीला 32 पुत्र मोतीलाल गोरखपुर के छितौना निवासी हैं। राजेश 35 पुत्र श्री नाथ अयोध्या का रहने वाला है। इनके साथ घायल जितेंद्र देवरिया का रहने वाला है। घायल जितेंद्र की हालत भी गंभीर बनी है। इस हादसे के बारे में इनके परिवार के लोगों को अवगत करा दिया गया है। दुर्घटना के बाद गांव के लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी तत्काल राहत कार्य में लग गये।

Related Articles

Back to top button