जीवनशैली

डायबिटीज, अस्थमा, बवासीर समेत इन पांच पीड़ितों को नहीं छूना चाहिए दही

आपने आज तक दही खाने के फायदे ही सुनें होंगें, लेकिन क्या आपने कभी दही खाने के नुकसान के बारे में सुना है। खासकर सर्दियों में दही खाने के नुकसान बेहद खतरनाक होते हैं। वैसे तो दही खाने से हमारे शरीर को ताजगी मिलती है। इसके साथ ही पेट संबंधी बीमारियों के अलावा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन धूप में बैठकर करना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन सर्दियों में दही खाने से कई सारी बीमारियां भी परेशान करने लगती है। डॉक्टर्स के मुताबिक भी सर्दियों में दही खाने के नुकसान का असर सबसे ज्यादा 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 50 साल से अधिक की आयु वाले लोगों पर पड़ता है। इसके साथ ही शरीर में कफ और त्वचा संबंधी समस्यायें उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको सर्दियों में दही खाने के नुकसान के बारे में बता रहे हैं जिससे आप सर्दियों में और रात में दही का सेवन बिलकुल बिल्कुल न करें और अपनी सेहत के साथ ही अपनों का ख्याल भी रख सकेगें।

डायबिटीज, अस्थमा, बवासीर समेत इन पांच पीड़ितों को नहीं छूना चाहिए दहीदही खाने के नुकसान-  डायबिटीज

जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत रहती है, उन्हें सर्दियों में दही खाने से बचना चाहिए। क्योंकि दही दूध की तुलना में मीठा होता है, खासकर फैट फ्री वाले दही में चीनी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिसके लगातार सेवन से डायबिटीज की परेशानी बिगड़ सकती है।

दही खाने के नुकसान – अस्थमा

सर्दियां आते ही ठंड की वजह से अस्थमा पेशेंट्स की मुश्किलें बढ़ जाती है, क्योंकि उन्हें सांस लेने में बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सर्दियों में दही का सेवन करते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

दही खाने के नुकसान – सर्दी, खांसी, जुकाम

सर्दियों में सर्दी-खांसी और जुकाम होना एक आम बात है, लेकिन अगर आप सर्दियों में रोजाना दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी खांसी और जुकाम की स्थिति बिगड़ सकती है।

दही खाने के नुकसान – टांसिल्स

अगर आप रोजाना सर्दियों में दही खाते हैं, तो ऐसे में आप गले की गंभीर बीमारी यानि टांसिल्स के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि लंबे समय तक सर्दियों में दही का सेवन करने से गले की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। जिससे उसमें असहनीय दर्द भी होता है।

दही खाने के नुकसान – सांस संबंधी रोग

सर्दियों में दही खाने से सांस संबंधी रोग यानि सांस लेने में परेशानी बढ़ जाती है। ऐसा दही की ठंडी तासीर की वजह से होता है। रोजाना दही खाने से शरीर में ठंड बैठ जाती है। जिससे लोगों को अक्सर सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती है।

जानिए सर्दियों में दही खाने के नुकसान…

दही खाने के नुकसान – पाइल्स (बवासीर) की बीमारी

अगर आप सर्दियों में दही का सेवन करते हैं, तो आपको पाइल्स यानि बवासीर की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।इससे बचने के लिए सर्दियों में दही खाने की आदत को तुरंत ही छोड़ दें।

दही खाने के नुकसान – दूध के साथ न करें सेवन
वैसे तो दही दूध से ही बनता है, लेकिन फिर भी दूध और दही का एक साथ सेवन करना आपको एक गंभीर परेशानी में डाल सकता है। ऐसा दही में खटास होने की वजह से होता है।
आयुर्वेद के मुताबिक दूध के साथ खट्टे चीजों या खट्टे फलों का सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक माना गया है। इससे आपको एसिडटी,कब्ज जैसी बीमारियां घेर सकती हैं।
नॉनवेज के साथ न करें सेवन
अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, तो आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि कभी भी नॉनवेज के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
आमतौर पर नॉनवेज के साथ दूध या दूध से बने पदार्थो का सेवन करना खतरनाक होता है, क्योंक  ऐसा करने पर शरीर में कई सारे हानिकारक रसायन उत्पन्न होते हैं जो हमें बीमार बना सकते हैं।
ऐसे में अगर आप सर्दियों में नॉनवेज के साथ दही का सेवन करते हैं, तो आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार बन सकते हैं।
दही खाने के नुकसान -पुराना या ज्यादा खट्टा दही न खाएं
आमतौर पर लोग सर्दियों में कुछ दिनों पुराना खाना खा लेते हैं, जो बेहद खतरनाक होता है,क्योंकि उसमें शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं। ऐसा ही दही के साथ भी होता है।
पुराने और खट्टे दही में भी कई सारे हानिकारक बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं जो हमें हेल्दी बनाने की जगह बीमार बना सकते हैं। इसलिए कभी भी पुराना या ज्यादा खट्टे दही का सेवन नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक ऐसा करने पर आपकी ये आदत आपको बीमार बना सकती है।
जोड़ो में दर्द और एलर्जी
जोड़ों का दर्द और एलर्जी ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जिनमें अक्सर ठंड बढ़ने के साथ ही तकलीफ और असहनीय दर्द भी बढ़ जाता है। इन परेशानियों के बाद भी अगर आप सर्दियों में दही खाते हैं, तो आपको सर्दियों में दही खाने के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जो आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button