अन्तर्राष्ट्रीय

तनाव के बीच नेपाल सरकार ने सारे भारतीय न्यूज चैनलों को किया बंद

nepal-2-565a92d496453_l नेपाल और भारत के रिश्तों में बढ़ रही तल्खी के बाद रविवार को नेपाल सरकार ने अपने देश में सभी भारतीय न्यूज चैनलों को बंद कर दिया है। इससे पहले शनिवार को नेपाल कॉम्युनिस्ट पार्टी माओवादी ने भारतीय दूतावास में खड़ी एक गाड़ी में आग लगा दी थी।

गौरतलब है कि नेपाल-भारतीय सीमा पर महीनोंं से नाकेबंदी चल रही है। नेपाली मधेसियों ने सीमा को बंद कर रखा है। मधेसी नेपाली संसद की ओर से स्वीकार किए गए नए संविधान से असहमत है।

मधेसियों का कहना है कि नए संविधान के जरिए उन्हें अपने  ही देश में अलग-थलग किया जा रहा है। मधेसियोंं को लेकर भारत ने भी चिंता जताई है। दूसरी ओर नेपाल का कहना है कि नाकेबंदी भारत के कारण हुई है।

 नेपाल ने खुलकर आरोप लगाया है कि भारत उनके आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। भारत ने नेपाल की शिकायत यूएन तक में की है।

बता दें कि सीमा पर नाकेबंदी के कारण नेपाल को व्यापक रूप से ईंधन और खाद्य किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल ईंधन के लिए चीन की मदद ले रहा है। इससे पहले नाकेबंदी को लेकर नेपाल के केबल ऑपरेटर्स ने 42 भारतीय चैनलों को ब्लॉक कर दिया था।\

नेपाल का कहना है कि भारत ने नेपाल में आपूर्ति बाधित करने के लिए अघोषित रूप से नाकेबंदी कर रखी है। दक्षिण नेपाल में नए संविधान को लेकर व्यापक विरोध- प्रदर्शन हो रहा है।

 नेपाल के नए संविधान को लेकर भारत भी सहमत नहीं है। हालांकि भारत किसी भी तरह की नाकेबंदी से इंकार कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button