टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीति

तेदेपा के 60 नेता भाजपा में शामिल

  • तीन तलाक कानून और अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर पार्टी को समर्थन

हैदराबाद : पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के करीब 60 प्रमुख नेता और उनके हजारों समर्थक रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। नड्डा ने कहा कि संगठन की चुनाव प्रक्रिया सितंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर से पहले भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।


जून में तेदेपा छोड़कर भाजपा में आए लंका दिनकर ने कहा कि हमारी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इकाई के लिए यह बहुत अच्छा संकेत है। हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इनमें कुछ राष्ट्रीय स्तर के बड़े नाम भी शामिल हैं। कुछ राज्य और जिलास्तर पर बड़े नेता हैं। सरकार के तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने और अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद अब भी बहुत से नेता हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं। जेपी नड्डा ने भाजपा के संगठन के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि सितंबर में देशभर के 8 लाख बूथस्तर के चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद अक्टूबर में मंडल स्तर पर प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। नवंबर में जिलास्तर पर चुनाव होंगे। 15 दिसंबर तक सभी राज्यों में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद भाजपा को 31 दिसंबर से पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button