अन्तर्राष्ट्रीय

तो ब्रिटेन के रक्षामंत्री पर महिला को गलत तरीके से छूने का था आरोप, दिया इस्तीफा

ब्रिटेन के रक्षामंत्री माइकल फैलन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री थेरेसा मे को लिखा कि वह उन्हें लगता है कि वह अपने आचरण को पद के अनुरूप नहीं मानते हैं. हालांकि, कहा जा रहा है कि एक महिला पत्रकार द्वारा शोषण के आरोपों के बाद फैलन ने इस्तीफा दिया है.  

तो ब्रिटेन के रक्षामंत्री पर महिला को गलत तरीके से छूने का था आरोप, दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार यौन शोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें कई हॉलीवुड एक्टरों की आपबीती सामने आई थी.

माइकल फैलन ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पिछले कुछ दिनों में उनपर कई आरोप लगाए गए हैं. जिसमें मेरे पिछले समय के भी कुछ मुद्दे शामिल हैं. इनमें से कई आरोप गलत हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि पहले मैंने कुछ ऐसी गलतियां की हैं, जो कि इस पद के काबिल नहीं हैं. इसलिए मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूं. 

माइकल फैलन पर 2002 में पत्रकार जूलिया हार्टले-ब्रिइयर के साथ छेड़छाड़ का आरोप है. उनपर आरोप है कि एक डिनर के दौरान उन्होंने गलत तरीके से उनके घुटने को छुआ था. इस्तीफे के बाद जूलिया ने ट्वीट भी किया, ‘शायद इस्तीफे देने का कारण मेरे घुटने छूना था.’

 
Julia Hartley-Brewer 

✔@JuliaHB1

 

#Kneegate (although I doubt my knee was the reason) https://twitter.com/juliahb1/status/925808562651258881 …

Related Articles

Back to top button