उत्तर प्रदेशलखनऊ

दाल के दामों पर लगाम लगाने के लिए आगे आए मोदी सरकार : अखिलेश

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
2015_10image_13_18_4170803556-llलखनऊ: दाल की बढती कीमतों पर चिन्ता जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केन्द्र सरकार को आगे आना चाहिए। यादव ने यहां कहा कि दाल की लगातार बढ रही कीमतें चिन्ता का विषय है। गरीबों की थाली से दाल गायब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई एक बार बढ जाती है तो कम नहीं होती, इसलिए इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।राज्य सरकारों पर जमाखोरी रोक पाने में असफल रहने सम्बन्धी केन्द्र के आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए यादव ने कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। आरोप के बजाए केन्द्र को दाल तथा अन्य चीजों के बढ रहे दाम पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दलहनी फसलों के उत्पादन को बढाने के लिए किसानों को मदद दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों को हरसम्भव सहायता कर रही है, ताकि उनका जीवन स्तर और ऊंचा उठ सके।

Related Articles

Back to top button