दस्तक-विशेषदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस का भोजपुरी में चेतावनी संदेश

dppनई दिल्ली । दिल्ली पुलिस आम लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए भोजपुरी का इस्तेमाल कर रही है। वह राजधानी के एक व्यस्त रेलवे स्टेशन पर भोजपुरी भाषा में आम लोगों को नशीले पदार्थों और लुटेरों से सावधान रहने की चेतावनी दे रही है।पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर हाल में शुरू हुई भोजपुरी भाषा की एक चेतावनी इस प्रकार है : ‘यात्रीजन से अनुरोध बा कोई से जल्दी दोस्ती ना करीं ना केहू के देहल खाईं’ (यात्रियों से अनुरोध है किसी से जल्दी दोस्ती न करें न किसी का दिया खाएं)।उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड और प>िम बंगाल को जाने वाली कई रेलगाड़ियां यहीं से खुलती हैं। भोजपुरी भाषा में की जाने वाली घोषणा के साथ पहली बार दिल्ली पुलिस ने किसी विशेष समुदाय को लक्षित किया है।उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड और प>िम बंगाल को जाने वाली रेलगाड़ियों में जहरखुरानी गिरोह द्वारा नशा खिलाकर लूटने के कई मामले सामने आ चुके हैं।यह गिरोह रेलगाड़ियों का इंतजार कर रहे यात्रियों या टिकट खिड़की पर कतार में खड़े लोगों से दोस्ती करता है। वह लोगों से हिंदी भोजपुरी या बांग्ला भाषा में बात करता है। जल्द ही बातचीत और हंसी चाय या बिस्किट या शीतलपेय के ऑफर में तब्दील हो जाती है।यात्री को संदेह नहीं होता है और वह नशा मिली हुई चाय या बिस्किट गटक जाता है और जल्दी ही बेहोश हो जाता है। जब उसे होश आता है तब तक उसके सारे कीमती सामान गायब हो चुके होते हैं और अपरिचित मित्र भी गायब हो चुका होता है।पुलिस उपायुक्त (रेलवे) संजय भाटिया ने आईएएनएस से कहा ‘‘कई यात्री इस गंभीर समस्या को झेल चुके हैं। यह गिरोह ऐसे भोले-भाले लोगों को पहचान लेता है।’’भाटिया ने कहा ‘‘हमने अधिक से अधिक यात्रियों तक चेतावनी पहुंचाने के लिए यह सेवा शुरू की है। जल्द ही यह सेवा बांग्ला सहित दूसरी भाषाओं में भी शुरू की जाएगी।’’आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर हर आधे घंटे पर भोजपुरी भाषा में यह संदेश प्रसारित होता है।

अधिकारी ने कहा कि जल्द ही यह चेतावनी संदेश दिल्ली के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर भी सुनने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button