अन्तर्राष्ट्रीय

दुनियां का सबसे अनोखा शहर जो कभी नहीं सोता

cityवेनिस: इटली का वेनिस शहर ऐसा है जो दुनियां के बाकी शहरों से बिल्कुल अलग है। पानी में तैरते एक द्वीप की तरह लगने वाला ये शहर प्राकृतिक छटा और खूबसूरती के कारण लोकप्रिय बना हुआ है। इस शहर में करीब 120 द्वीप हैं। उनके बीच नहरें हैं, पुल हैं। इटली के इस शहर को पैदल चलकर या फिर नावों पर घूमा जा सकता है। फोटोग्राफर मिकोलाज ने कहा कि मेरे मुताबिक यूरोप की सबसे बेस्ट सिटी वेनिस है। ये शहर कभी भी सोता नहीं है, लोगों की आवाजाही हर समय लगी रहती है। बता दें कि पूरी तरह पानी पर बसा यह शहर दुनियाभर के सैलानियों में इतना लोकप्रिय है कि तीन लाख से भी कम आबादी वाले शहर में रोजाना किसी भी वक्त कम से कम पचास हजार सैलानी मौजूद होते हैं। इस शहर की संरचना कितनी अनूठी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुख्य वेनिस लगभग छह सौ सालों से लगभग वैसा ही है।

Related Articles

Back to top button