ज्ञान भंडार

धनतेरस पर ये चमत्कारिक टोटका करके जानिए अपने आने वाले समय की आर्थिक स्थिति ?

दिपावली के दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बरतन और धातु का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे साल भर आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इसलिए लोग हर साल धनतेरस के दिन कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी ऐसा होता है कि आपको पूरे साल पैसों के जुड़ी परेशानियों का सामना जरूर खरीदना पड़ता है।

धनतेरस के दिन यदि आप चाहें तो एक टोटका कर सकते हैं। आप ये टोटका करके ये जान सकते हैं कि आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति कैसे रहेगी। इसके लिए आपको सिर्फ पांच रुपए खर्च करने पड़ेगे। इसके लिए आपको पांच रुपए का साबुत धनिया खरीदें। इसे संभालकर पूजा घर में रख दें।

इसके बाद आप दीपावली की रात लक्ष्मी माता के सामने साबुत धनिया रखकर पूजा करें। अगले दिन सुबह साबुत धनिया को गमले और पेड़ो की मिट्टी में बिखेर दें। माना जाता है कि यदि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम होती है।

यदि आपकी धनिया का पौधा हरा भरा है लेकिन पतला है तो सामान्य आया का संकेत होता है। वहीं यदि पौधा नहीं निकलता या पीला और बीमार पौधा निकलता है तो आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। देश के कई हिस्सों में लोग इस टोटके पर काफी विश्वास करते हैं। धनतेरस के दिन वो इस टोटके को करते भी है। कुछ भागों में तो ये टोटका काफी प्रचलित है।

Related Articles

Back to top button