उत्तर प्रदेश

धान क्रय केन्द्रों के समस्या के समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

सोनभद्र : अपर जिलाधिकारी व जिला धान खरीद अधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में धान की खरीद धान क्रय केन्द्रो के माध्यम से की जा रही है। धान क्रय केन्द्रों पर बोरों व धनराशि की कमी नहीं है। जरूरत है किसान भाईयों को अपनी खतौनी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही अपने धान को साफ-सुथरा व सुखा कर धान क्रय केन्द्रों पर लाने की। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हकीकत में किसान अन्नदाता हैं, उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई के रूप में जो धान पैदा हुआ है, उसकी उचित कीमत समय से मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय धान खरीद कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जो रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्रियाशील है। उन्होने कहा कि जिस किसान भाई को धान बेचने मेें कोई दिक्कत हों, तो वे बिना हिचक डिप्टी आरएमओ कार्यालय मेें स्थापित जिला स्तरीय धान खरीद कन्ट्रोल रूम के सम्पर्क नम्बर-7839565092 पर अपनी शिकायतें दर्ज करायें। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर डिप्टी आरएमओ के मो0 नम्बर- 9918818144 पर भी धान खरीद से सम्बन्धित शिकायत को दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button