ज्ञान भंडार

पंजाब शपथ ग्रहण समारोह: अमरिंदर सिंह के सीएम बनते ही राज्य से 12 IAS अफसरों का हुआ तबादला

पंजाब में दस साल बाद कांग्रेस को अपने नेतृत्व में जीत दिलाने वाले अमरिंदर सिंह ने आज राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। वहीं उनके साथ ही पार्टी के 9 और नेताओं ने राज्य कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। नौ नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है जिन्हें जल्द ही अलग-अलग मंत्रालयों का कार्यभार दिया जाएगा। इसके अलावा आगे मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जा सकता है। पंजाब में अधिकतम 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। कांग्रेस के विधानसभा में 77 विधायक हैं।

पंजाब शपथ ग्रहण समारोह

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह ने बदनौर राजभवन में सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरजीत सिंह, चरण जीत सिंह, अरुणा चौधरी ने भी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली। इसके अलावा ब्राहम मोहिन्दर, साधु सिंह, तेजिंदर सिंह बाजवा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सभी मंत्रियों को जल्द ही मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

बता दें कि पंजाब कांग्रेस ने मंगलवार (16 मार्च) को कहा था, ‘जब पंजाब के राज्यपाल वी पी बदनौर राज भवन में बृहस्पतिवार की सुबह अमरिंदर सिंह को राज्य के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायेंगे तो शपथ ग्रहण समारोह में कोई तड़क भड़क नहीं होगी।’ सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। वहीं, बता दें कि राज्य में सरकार बदलते ही प्रशासनिक अफसरों के तबादले होना शुरू हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ पंजाब में भी हुआ। शपथ समारोह के पूरा होने के कुछ घंटो के भीतर ही 12 आईएएस अफसरों का तबादला हो गया है।

अमरिंदर सिंह के शपथ समारोह के लाइव अपडेट्स-

10.40 AM: रजिया सुल्ताना ने ली राज्य कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

10.37 AM: अरुणा चौधरी ने राज्य कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, इन्हें दी जा सकती है महिला एंव बाल विकास कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी

10.35 AM: चरण जीत सिंह ने ली राज्य कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, इन्हें दिया जा सकता है पंचायत मंत्रालय

10.30 AM: राणा गुरजीत सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, इन्हें दिया जा सकता है आबकारी विभाव

10.20 AM: मनप्रीत सिंह बादल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ,

10.15 AM: नवजोत सिंह सिद्धू ने ली राज्य कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

10.15 AM: कांग्रेस उपाध्य राहुल गाँधी और मनमोहन सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे

10.10 AM: राज बब्बर भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद

10.05 AM: शपथ समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button