International News - अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने पुंछ में किया सीज़फायर का उल्लंघन

पुंछ। पाकिस्तान ने भारतीय सीमा क्षेत्र पर हमला कर दिया है। पाकिस्तान द्वारा किए गए सीज़फायर उल्लंघन के चलते सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। सीमा क्षेत्र में हुई गोलीबारी में भारत के दो जवान घायल हो गए। पाकिस्तान ने लाईन आॅफ कंट्रोल पर मध्यरात्रि में करीब डेढ़ बजे फायरिंग की। पाकिस्तान ने फायरिंग पुंछ सेक्टर में की थी। दूसरी ओर सब्जियान सेक्टर में भी जमकर फायरिंग हुई। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के हैवी फायर से बचते ही मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना के रेंजर्स घबरा गए।

ये भी पढ़ें: अगर आप भी खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो ज़रूर पढ़ें ये खबर

पाकिस्तान ने पुंछ में किया सीज़फायर का उल्लंघनभारत के घायल हुए जवानों को सैन्य चिकित्सालय ले जाया गया है। नौशेरा सेक्टर में सीज़फायर का उल्लंघन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से मोर्टार से भी गोले दागे गए। गौरतलब है कि शनिवार को पाकिस्तान जम्मू के पुंछ में कर्नी क्षेत्र में ही सीज़फायर का उल्लंघन कर चुका है।

ये भी पढ़ें: एयरटेल दे रहा है ‘मॉनसून सरप्राइज ऑफर’, हर महीने मिलेगा 10 GB फ्री डेटा

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सीमा पार से हैवी फायर कर भारतीय जवानों का ध्यान सीमा पार से होने वाली घुसपैठ से अलग करना चाहता है ऐसे में लश्कर और जैश ए मोहम्मद के करीब 100 से अधिक आतंकी सीमा क्षेत्र में दाखिल हो सकते हैं। मगर भारतीय सैनिक इन लोगों को रोकने में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button