अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : पुलिसवैन पर गोलीबारी, चार की मौत

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ pakistan-flag_650x400_71440749168कराची: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में तालिबान के संदिग्ध आतंकवादियों ने चार पुलिसकर्मियों को मार डाला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिलों पर सवार बंदूकधारियों ने एक पुलिस वैन पर गोलीबारी की। इसमें दो पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाद में तहरीक-ए-तालिबान ने मीडिया को ई-मेल भेजकर हमले की जिम्मेदारी ली।

अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बलूचिस्तान में आतंकवादी पुलिसकर्मियों को अक्सर निशाना बनाते रहते हैं। इस महीने के शुरू में क्वेटा में एक पोलियो केंद्र के बाहर एक आत्मघाती बम हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया था, जिसमें 12 पुलिसकर्मियों सहित 15 लोग मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button