अन्तर्राष्ट्रीय

पाक के वित्तमंत्री देश छोड़कर भागे, लंदन में ली शरण

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार देश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने लंदन में शरण ली है तथा भ्रष्टाचार के मामलों का सामना करने से साफ इन्कार किया है। वहीं मिफ्ता इस्माइल को पाक का नया वित्त मंत्री बनाया गया है। इस बीच पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने वित्त मंत्री इसहाक डार को 8 नवम्बर को पेश होने का आदेश दिया और उनके विरुद्ध जमानती गिरफ्तारी वारंट बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एन.ए.बी.) ने 67 वर्षीय डार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button