अन्तर्राष्ट्रीय

पोप म्यांमार रवाना, रोहिंग्या संकट पर होगी बातचीत

रोम : कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरू पोप फ्रांसिस अपनी 21वीं और अभी तक की सबसे महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर छह दिन के लिये म्यांमार और बांग्लादेश रवाना हो गये हैं। रोहिंग्या संकट की पृष्ठभूमि में यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 80 वर्षीय पोप का विमान सोमवार रात करीब नौ बजे रोम से म्यांमार के यांगून शहर के लिए रवाना हुआ। आशा की जा रही है कि बौद्ध बहुल म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर उत्पन्न संकट की स्थिति में कुछ सुधार आयेगा। म्यांमार रवानगी से पहले सेंट पीटर्स चौक पर अनुयायियों को संबोधित करते हुए पोप ने कहा, मैं आपसे दुआओं में मेरे साथ रहने का अनुरोध करता हूं, ताकि लोगों के लिए मेरी उपस्थिति आशा और प्रेम की प्रतीक बने। रोहिंग्या संकट शुरू होने के बाद म्यांमार से समुदाय की आधी से ज्यादा आबादी देश छोड़कर जा चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button