अन्तर्राष्ट्रीय

प्यार ऐसा हो : सालों से बिस्तर पर है पत्नी, लेकिन नहीं छोड़ा साथ!

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
2015_12image_11_33_583982704china-llबीजिंग:  चीन के एक 84 साल के शख्स की, जिसने अपने प्यार का ख्याल रखने के लिए अपनी जिंदगी के 56 साल कुर्बान कर दिए।पूर्वी चीन के सुनजियाऊ में रहने वाले दू युआंफा की पत्नी जोउ यूआई पिछले 56 सालों से बिस्तर पर है। महज 20 साल की उम्र में उनकी पत्नी के पूरे शरीर को लकवा मार गया था। उस समय उनकी शादी को अभी महज 5 महीने ही हुए थे। पत्नी की देखभाल में कोई कमी न आए, इसलिए 1959 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। युआंफा को बताया गया कि उनकी पत्नी अब पूरी जिंदगी बिस्तर से उठ भी नहीं पाएंगी। दू के दोस्तों ने उन्हें सलाह दी थी कि वो दूसरी शादी कर लें और जिंदगी में आगे बढ़ जाएं, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। पिछले 6 दशकों से दू किसानी कर रहे हैं, ताकि अपना और पत्नी का पेट भर सकें। वो जोउ को खुद खाना खिलाते हैं, कपड़े बदलते हैं और हर छोटी-छोटी चीज का ख्याल रखते हैं। उन्होंने पत्नी को ठीक करने के लिए भी न जाने कितना कुछ किया, लेकिन उम्मीद की किरण कहीं नजर नहीं आई। युआंफा के पत्नी प्रेम ने लोगों को इतना प्रभावित किया है कि हर कोई उनकी मदद के लिए आगे रहता है।

Related Articles

Back to top button