उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदेश का माहौल बिगाड़ने में लगे कुछ अवांंिछत तत्व

download (5)मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दादरी की घटना के पीडि़तों से मुलाकात कर उन्हें जानमाल की सुरक्षा एवं इंसाफ का भरोसा दिलाया।  प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि इस दुष्कांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने केे भी निर्देश दे रखे हैं। लेकिन कुछ अवांंिछत तत्व हैं जो प्रदेश के माहौल को बिगाड़ने में लग गए हैं। वे सांप्रदायिकता का जहर फैलाकर इंसान-इंसान के बीच दीवार खड़ी करना चाहते है। इन तत्वों की मंशा प्रदेश की 20 करोड़ जनता की बदनामी करना है।प्रदेश में समाजवादी सरकार विकास के एजेण्डा को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री  ने निर्देशित किया है कि शांति व्यवस्था भंग करनेवालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। भड़काऊ भाषणों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध हो गया है ,विकास के रास्ते चलते उत्तर प्रदेश की गति में अवरोध पैदा करने के लिए भाजपा-आरएसएस जैसे संगठनों की हरचंद कोशिश  है कि किसी भी तरह  सरकार की छवि धूमिल की जाए। जनता के कल्याण कार्यो में रोड़े अटकाए जाएं। राजनीति चमकाने में भाजपा आरएसएस ने सभी नैतिक मूल्यों को भी तिलांजलि दे दी है। अफवाहें फैलाकर अराजक स्थिति पैदा करना, हिंसा को उकसाना इस सबसे वे सामाजिक तानाबाना को ही तोड़ने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button