टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराजनीति

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस महासचिव बनीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश की मिली जिम्मेदारी


नई दिल्ली : प्रियंका गाँधी ने आखिरकार राजनीति में आने का फैसला कर लिया है। उन्हें कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है। प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति को देखेंगी। प्रियंका के अलावा मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। केसी वेणुगोपाल को संगठन में कांग्रेस महासचिव बनाया गया है। प्रियंका गांधी फरवरी माह के पहले हफ्ते में अपना कार्यभार संभालेंगीं। कांग्रेस की तरफ से जारी प्रेस नोट में इस संबंध में जानकारी दी गई है। इसी प्रेस नोट में गुलाम नबी आजाद को तुरंत प्रभाव से हरियाणा की जिम्मेदारी दिए जाने के संबंध में भी लिखा गया है।

Related Articles

Back to top button