अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस की चेतावनी, 30 दिनों में अमेरिका-यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो जाएगा नॉर्थ कोरिया

फ्रांस के विदेश मंत्री ने शुक्रवार को चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया एक महीने के भीतर अमेरिका और यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो सकता है। यह बयान उस वक्त आया है जब अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनातनी जारी है।
फ्रांस की चेतावनी, 30 दिनों में अमेरिका-यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो जाएगा नॉर्थ कोरियाबातचीत कर मामले को सुलझाने का निवेदन
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन वेस ली ड्रायन ने प्योंगयांग द्वारा मिसाइल टेस्ट को बेहद गंभीर बताते हुए इस तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का निवेदन किया।

इन 4 राशि वालों पर जल्दी फिदा होती हैं खुबसूरत लड़कियां

अमेरिका और यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम
उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि उत्तर कोरिया का लक्ष्य परमाणु हथियारों को ले जाने के लिए मिसाइल बनाने में सक्षम होना है। आने वाले कुछ महीनों में यह हकीकत में बदल जाएगा। ऐसा होने पर उत्तर कोरिया अमेरिका और यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो जाएगा। यहां तक जापान और चीन को भी उत्तर कोरिया निशाना बना सकता है। यह स्थिति काफी भयावह होगी। 

 

Related Articles

Back to top button