अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

फ्रांस के आल्पस में हिमस्खलन, पांच की मौत

french-1453169464ल्यों। फ्रांस के आल्प्स में हिमस्खलन से सेना के पांच जवानों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
 
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सोमवार की दोपहर बाद अचानक यहां के वाल्फरेजस में 51 सेना के जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गये जिसमें पांच की मौत हो गई। 
 
उन्होंने कहा कि राहत बचाव जारी है। उल्लेखनीय है कि फ्रांस के आल्प्स में गत 13 जनवरी को हिमस्खलन से दो किशोर तथा स्की करने वाले एक यूक्रेन व्यक्ति की मौत हो गई। 

Related Articles

Back to top button