उत्तर प्रदेशलखनऊ

बच्चे की लग रही थी बोली

 

childलखनऊ: यूपी के नई मंडी इलाके इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां बिन ब्याही मां से जन्मे एक दिन के बच्चे की बोली लगाई जा रही थी।जानकारी मुताबिक एक युवती (बिन ब्याही मां) ने सोमवार को डॉ जितेंद्र चौधरी के क्लिनिक में लड़के को जन्म दिया। लड़के को जन्म देने के बाद युवती अपने घर चली गई। इसके बाद डॉक्टर ने बच्चे को बेचने के लिए कुछ लोगों से संपर्क किया। बच्चा खरीदने के लिए सलीम अहमद नाम के शख्स ने 20 हजार रुपए की बोली लगा दी। इसी दौरान डॉक्टर ने उससे कहा कि दूसरी पार्टी 50 हजार रुपए दे रही है और उसके सामने ही बच्चा दूसरी पार्टी को सौंप दिया गया। यह बात अहमद को इतनी नागवार गुजरी की उसने पुलिस में इस बात की शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को बेचने के आरोप में जितेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने बच्चे को दंपति से बरामद कर लिया है। पुलिस अब डॉक्टर से पूछताश करने में जुुटी हुई है जो एक दिन के बच्चे को जन्म देने के बाद भाग गई।

Related Articles

Back to top button