जीवनशैली

बच्चों को रोजाना इस तरह खिलाएंगे देसी घी, तो मिलेंगे कई फायदे

देसी घी सेहत के लिए कई तरीको से फायदेमंद होता है। ये हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। बच्चों के लिए ये खासतौर से फायदेमंद होता है। देसी घी खाने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं, दिमाग तेज होता है, शारीरिक विकास सही तरीके से होता है और एनर्जी मिलती है। इसलिए कहा जाता है कि बच्चों की डाइट में एक समय घी जरूर शामिल करना चाहिए।

बच्चों को रोजाना इस तरह खिलाएंगे देसी घी, तो मिलेंगे कई फायदेसर्दियो में मौसम में बच्चों के साथ बड़ों को भी घी खाने चाहिए। शरीर के गर्माहट मिलती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। लेकिन घी खाते वक्त कई सी बातों का ध्यान देना भी जरूरी होता है। जैसे कि जिन बच्चों का वजन कम होता है उन्हें ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए,वहीं जिन बच्चों का वजन ज्यादा है उन्हे एक चम्मच घी का सेवन करना चाहिए। बच्चों के नाक में घी डालने से एलर्जी से निजात मिलता है। देसी घी में हाई-न्यूट्रिशनल वैल्यू है।

इसके अलावा ये पेट की परेशानी हो भी खत्म करने का काम करता है। कई सही तरीके से खाना ना खाने के कारण बच्चों के पेट में गड़बड़ी होने लगती है, जिसकी वजह से उनकी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। ऐसे में अगर सोने से पहले बच्चे को एक कप गर्म दूध में एक या दो चम्मच घी दिया जाए। तो ये पेट में कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। घी में ब्यूटरीक एसिड होता है, जो आंतों की दीवारों के स्वास्थ्य रखने के लिए आदर्श विकल्प माना जाता है। घी पाचन क्रिया तेज़ करता है और अवशोषण में सुधार करता है।

Related Articles

Back to top button