उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

बसपा में शामिल होने लगे शिवपाल गुट के नेता, शिवपाल क्या करेंगे?

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के पार्टी का सर्वे सर्वा बनने के बाद अब शिवपाल गुट के नेता बगावत पर आ गए हैं। धीरे-धीरे कर शिवपाल गुट के नेता बसपा में शामिल हो रहे हैं। पहले मुलायम के सबसे खास नेता माने जाने वाले अंबिका चौधरी ने बसपा ज्वाइन कर लिया है। अब खबर आ रही है कि शिवपाल गुट की विधायक और पूर्व मंत्री शादाब फातिमा भी बसपा में शामिल हो सकती है।

शादाब फातिमा भी बसपा में हो सकती है शामिल 

शादाब फातिमा जहूराबाद विधानसभा से विधायक हैं। वह मंत्री भी थीं लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। फातिमा को मंत्री पद से हटाए जाने के बाद मुलायम और शिवपाल यादव खासे नाराज हुए थे।लेकिन अंबिका चौधरी के बसपा में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शादाब फातिमा भी बसपा में शामिल हो सकती है। फातिमा के बसपा में शामिल होने से बसपा की पकड़ मुस्लिमों में और ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं सूत्रों ने बताया कि शिवपाल गुट के कई और विधायक भी बसपा के संपर्क में हैं।

आपको बता दें कि अगर शादाब फातिमा अगर बसपा ज्वाइन करती हैं तो फिर अखिलेश की छवि को नुकसान पहुंचेगा क्योंकि पिछले दिनों मुलायम सिंह ने कहा था कि मुसलमानों के बीच अखिलेश की छवि मुस्लिम विरोधी की बन रही है। मुलायम ने शादाब फातिमा का जिक्र करते हुए कहा था कि महिला मुस्लिम मंत्री को बर्खास्त करने से मुस्लिमों के बीच अखिलेश की मुस्लिम होने की गई है।

Related Articles

Back to top button