उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में मुमकिन नहीं विपक्ष का गठबन्धनः कलराज मिश्र

download (2)दस्तक टाइम्स/एजेंसी
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बिहार की तरह विपक्ष का गठबन्धन हो सकना मुमकिन नहीं है। मिश्र ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात बिहार से अलग हैं। बिहार में नीतिश कुमार और लालू प्रसाद यादव एक हो सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की परिस्थितियों के अनुसार मुलायम सिंह यादव और मायावती एक मंच पर नहीं आ सकते।उन्होंने कहा कि वैसे भी समाजवादी पार्टी (सपा)और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गठबन्धन बनाने से साफ इन्कार कर दिया है। दोनों ने विधानसभा का चुनाव अकेले लडने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा ने जब बिहार में महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ा तो उत्तर प्रदेश में उसके किसी के साथ कोई गठबंधन करने की कोई वजह नहीं है। इसके साथ ही बसपा और सपा के नेतृत्व ने बार बार यह दोहराया है कि वे अपने बलबूते पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव लडेंगे।

Related Articles

Back to top button