उत्तर प्रदेशलखनऊ

बीबीडी मेडिकल स्टूडेंट ने लगाई फांसी

bbdलखनऊ. राजधानी के चिनहट थानाक्षेत्र स्थित बीबीडी में एक मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब काफी देर तक उसके रूम का दरवाजा नहीं खुला, तो हॉस्टल के वार्डन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को छात्रा के कमरे से एक डायरी बरामद की है, जिसमें ‘बाबू आई लव यू’ लिखा हुआ है। इससे जाहिर है कि लड़की ने लव अफेयर के चक्कर में सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बीडीएस फर्स्ट इयर में थी मृतकाएसओ चिनहट राम नरेश यादव के अनुसार, मृतका प्रिया गुप्ता बीबीडी में बीडीएस फर्स्ट इयर की स्टूडेंट थी और निर्मला हॉस्टल के रूम नंबर 203 में रहती थी। आज सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला, तो उसकी बगल के कमरे में रहने वाली लड़कियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वार्डन को इसकी जानकारी दी। वार्डन सुनीता सेठ ने शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, अंदर फंदे से प्रिया की लाश लटक रही थी। पुलिस ने उसे नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तलाशी के बाद कमरे को भी सील कर दिया है।पुलिस को प्रिया के कमरे में एक डायरी मिली, जिसमें तीन बार बाबू आई लव यू लिखा हुआ है। ये बाबू कौन है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह प्रिया के मोबाइल से उसकी कॉल डिटेल के आधार पर बाबू को तलाश लेगी और उसकी आत्महत्या में बाबू की भूमिका का भी पता लगा लेगी।प्रिया की रूम पार्टनर निहारिका बीते 22 जुलाई से छुट्टी पर फैजाबाद गई है। पुलिस ने उससे भी संपर्क की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि रूम पार्टनर से भी प्रिया के बारे में अहम जानकारियां हासिल हो सकती है।

Related Articles

Back to top button