अन्तर्राष्ट्रीय

बेटी दुनिया घुमाने के लिए एक पिता ने बेच डाला अपना सबकुछ, कारण जान…

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
do..शंघाई: चीन के अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला जहां एक पिता ने अपने बेटी को पूरी दुनिया घुमाने के लिए अपना घर और कंपनी बेच डाली। मामला है चीन के शंघाई का जहां करीब झू-चुन्सी दस साल से शंघाई में रहकर नौकरी कर रहे थे। करीब तीन साल पहले ही उन्होंने शादी की और दो साल पहले एक बेटी की जन्म हुआ। इसी दौरान झू ने खुद की कंपनी भी खोल ली और अपना घर भी बना लिया। जिंदगी में सबकुछ सही चल रहा था कि अचानक एक झू ने अपनी बेटी को दुनिया घुमाने का फैसला किया। बेटी को दुनिया के प्रमुख स्थानों पर घुमाने के लिए झू ने अपनी कंपनी और घर बेच दिया। जिससे झू को करीब 2.7 करोड़ रुपए मिले। झू ने फैसला किया है कि वह पांच साल अपनी बेटी को सारी दुनिया में घुमाएंगे और घर नहीं लोंटेगे। झू के इस फैसले में उनकी पत्नी भी शामिल है वह मिलकर अपनी बेटी को सारी दुनिया घुमाएंगे।

Related Articles

Back to top button