अन्तर्राष्ट्रीय

बेल्जियम के राजा फिलिप, आज भारत आऐंगे

नईदिल्ली। बेल्जियम के राजा फिलिप व रानी मेथिल्डे आज भारत आऐंगे। वे यहां 7 दिनों तक ठहरेंगे। इस दौरान वे आगरा स्थित ताजमहल देखने पहुंचेंगे। इस यात्रा के माध्यम से भारत और बल्जियम के बीच, कारोबारी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि, दोनों ही देश अपने कूटनीतिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस दौरान किंग बुडौयिन व क्वीन फेबियोला वर्ष 1970 में भारत की राजकीय यात्रा पर आऐंगे।बेल्जियम के राजा फिलिप, आज भारत आऐंगे

ल्युक्स ने जानकारी देते हुए कहा कि, फिलिप रविवार की शाम 5.00 बजे भारत पहुंचेंगे। जिसके बाद वे ताजमहल का दीदार करेंगे। गौरतलब है कि, वर्ष 2013 में सिंहासन पर बैठने के बाद यह उनकी पहली राजकीय यात्रा है। फिलिप युवराज के रूप में वर्ष 2010 में यहां पहुंचे थे।

गौरतलब है कि,बेल्जियम और भारत के बीच काफी पुराने संबंध हैं और इन संबंधों को कारोबारी रिश्तों में आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर ध्यान दिया गया। भारत चाहता है कि वह बल्जियम के साथ ऊर्जा, प्राकृतिक गैस, परिवहन, आधुनिक संसाधन आदि मसलों पर चर्चा कर, आधुनिकता को बढ़ाए।

Related Articles

Back to top button