International News - अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

बोको हराम ने नाइजीरिया में बच्चों को जिंदा जलाया, 86 लोगों की मौत

boko-haram_650x400_71454292986दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ दलोरी (नाइजीरिया): नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम के हमले में 86 लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि बोको हराम के ताजा हमले में 86 लोगों की मौत हो गई।

हमले के दौरान पेड़ पर छिप कर जाने बचाने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि बोको हराम के सदस्यों ने कच्चे मकानों में आग लगा दी। उसने बताया कि उसने झोपडियों के अंदर से बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाजें सुनी थीं।

अधिकारियों के अनुसार दलोरी गांव और उसके पास स्थित दो शिविरों पर शनिवार रात हमला किया गया। हमले में दर्जनों लाशें जल गई थीं और कइयों पर गोलियों के निशान थे। हमले में बचे लोगों के अनुसार इस दौरान आत्मघाती हमले भी किए गए।

 

Related Articles

Back to top button