अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

बड़ी खबर: अमेरिकी पत्रकार ने पुतिन को थमाई उनके दुश्मनों की लिस्ट

फॉक्स न्यूज चैनल के अमेरिकी पत्रकार क्रिस वैलेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू इन दिनों सुर्खियों में है। व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू खास होने के दो पहलु हैं। पहला यह की इंटरव्यू अमेरिका के कड़े प्रतिद्वंदी देश रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का है जिसे अमेरिका के ही पत्रकार क्रिस वैलेस ने लिया है। दूसरा खास होने का कारण यह है कि इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के तेवर।बड़ी खबर: अमेरिकी पत्रकार ने पुतिन को थमाई उनके दुश्मनों की लिस्ट

इसकी बानगी तब देखने को मिली जब वैलेस ने पुतिन को एक लिस्ट पकड़ानी चाही और उन्होंने लिस्ट पुतिन की ओर बढ़ाते हुए कहा कि इस लिस्ट में आपके तमाम विरोधियों, दुश्मनों के नाम हैं। एक-एक करके सब मारे गए, इसका क्या कारण है? रिपोर्टर ने पुतिन की ओर लिस्ट बढ़ाई लेकिन पुतिन टस से मस ही नहीं हुए। उसे हाथ तक नहीं लगाया। पुतिन बोले- इसे (लिस्ट को) मेज पर रख दो। मुझे इस सवाल में कोई दिलचस्पी नहीं है। फिर भी सब्र रखो और जवाब सुनो।

इसके बाद पुतिन ने आराम से वैलेस के सवाल का जवाब दिए। पुतिन ने कहा कि अगर ऐसा है तो अब तक एक भी आधिकारिक शिकायत क्यों दर्ज नहीं कराई गई? इंटरव्यू के बाद पत्रकार क्रिस वैलेस ने कहा कि इंटरव्यू का सार ये रहा कि हमने (पुतिन और पत्रकार) बात की, बहस की, मैंने उन्हें टोका और उन्होंने मुझे डांटा। ये मेरे जीवन का सबसे रोमांचक इंटरव्यू था। वैलेस ने पुतिन से अमेरिकी चुनाव में दखल से जुड़े सवाल भी किए। इस पर पुतिन ने कहा कि रूस और अमेरिका के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं। मेरे विरोधियों को ये बात अच्छी नहीं लग रही, इसलिए वो रिश्ते बिगाड़ने के लिए साजिश रच रहे हैं और अफवाह फैला रहे हैं। अमेरिका में रूसी जासूसी से जुड़े सवाल पर पुतिन ने कहा कि क्या आपको लगता है कि कुछ रूसी जासूस करोड़ों अमेरिकियों की राय को प्रभावित कर सकते हैं? मुझे तो इसमें संदेह है।

Related Articles

Back to top button