ज्ञान भंडार

भाई-दूज 2019: अपने भाई की राशिनुसार खिलाए उन्हें मिठाई, मिलेगी लम्बी उम्र

दिवाली से दो दिन बाद कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज का त्यौंहार मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में भाई-बहन के स्नेह-प्रतीक के रूप में दो त्योहार मनाये जाते हैं। पहला रक्षाबंधन और दूसरा भाई दूज। भाई दूज में बहनें भाई की लम्बी आयु की प्रार्थना करती हैं। बहन अपने भाई के मस्तक पर पर सिंदूर, अक्षत, पुष्प का तिलक लगाकर कलावा बांधे और भाई के मुंह में मिठाई, मिश्री और माखन लगाएं। ऐसे में मिठाई अगर भाई की राशिनुसार खिलाई जाए तो उनको लम्बी उम्र मिलती हैं। तो आइये जानते हैं भाई को राशिनुसार कौनसी मिठाई खिलाई जाए।

– मेष : अगर आपके भाई की राशि मेष है तो भाई को मालपुए खिलाएं।

– वृषभ : राशि के भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं।

– मिथुन : राशि के भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं।

– कर्क : राशि के भाई को रबड़ी खिलाएं।

– सिंह : राशि के भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं।

– कन्या : राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं।

– तुला : राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं।

– वृश्चिक : राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं।

– धनु : राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं।

– मकर : मकर राशि के भाई को बालूशाही खिलाएं।

– कुंभ : राशि के भाई को ग्रीन मिठाई खिलाएं।

– मीन : राशि के भाई को मिल्क केक खिलाएं।

Related Articles

Back to top button