टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीति

भाजपा को एक दिन पता चलेगा कि सबकुछ खरीदा नहीं जा सकता : प्रियंका

बेंग्लूरू : कर्नाटक में कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार गिरने पर प्रियंका वाड्रा की पहली प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भाजपा पर संस्थाओं और लोकतंत्र को व्यवस्थित ढंग से कमजोर करने का आरोप लगाया। श्रीमती वाड्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि एक दिन भाजपा को यह पता चलेगा कि सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता, हर किसी के पीछे नहीं पड़ा जा सकता और हर झूठ आखिरकार बेनकाब होता है।

इससे पहले राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि अपने पहले दिन से ही कांग्रेस-जद(एस) सरकार भीतर और बाहर के उन निहित स्वार्थ वाले लोगों के निशाने पर आ गयी थी जिन्होंने इस गठबंधन को सत्ता के अपने रास्ते के लिए खतरा और रुकावट के तौर पर देखा। उनके लालच की आज जीत हो गयी। लोकतंत्र, ईमानदारी और कर्नाटक की जनता हार गयी। गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रही और सरकार गिर गई।

Related Articles

Back to top button