राजनीतिलखनऊ

भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया ने बताया कि संगठन द्वारा निर्धारित योजनानुसार सभी बूथों पर बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। प्रधानमंत्री द्वारा जल की बर्बादी पर विस्तार से बात करते हुए सभी से जल बचाने का अनुरोध किया गया, जितनी अवश्यकता हो उतना ही पानी कम से कम उपयोग करें एवं वर्षा के जल को संचयन के प्रयास लोगों को करना चाहिए। केन्द्र सरकार द्वारा भविष्य में आने वाले पानी के संकट से कैसे बचा जा सके? इसके लिए जल मंत्रालय का भी गठन किया गया है। प्रधानमंत्री ने ऐसे कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि इसमें सभी को आगे बढ़कर काम करना होगा। जिस प्रकार स्वच्छता पर देश ने आगे बढ़कर हिस्सेदारी निभायी, उसी प्रकार जल संचयन अभियान पर भी कार्य करने की आवश्यकता है।

विभिन्न बूथों पर मंत्री बृजेश पाठक, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, नीरज बोरा, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, राम अवतार कन्नौजिया, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा अन्नू, विवेक सिंह तोमर, सुनील यादव, आनन्द द्विवेदी, अशोक तिवारी, सुनील मिश्रा, घनश्याम अग्रवाल, पी.एन. सिंह, हरशरण लाल गुप्ता, रानी कन्नौजिया, मण्डल अध्यक्ष के.के. जायसवाल, राकेश मिश्रा, रामकुमार वर्मा, कैलाश चन्द्र गुप्ता, मुकेशरस्तोगी, दीपक सोनकर, राम शरण सिंह, अनूप सिंह, अतुल चन्द्र अग्रवाल, सुशील निगम, सत्येन्द्र कुमार सिंह, डा. यूएन पाण्डेय, पवनेश सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, विनायक पाण्डेय, अम्बेश प्रकाश मिश्र, अरूण राय, अनूप मिश्र समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button