अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय मूल की प्रीत दिदबल बनीं अमेरिका की पहली सिख मेयर

न्यूयार्क : अमेरिका में पहली बार एक सिख महिला को मेयर चुना गया है। वे 5 दिसंबर को युबा सिटी के मेयर के तौर पर शपथ लेंगी। उन्हें कैलिफोर्निया सिटी काउंसिल ने अपॉइंट किया है। इससे पहले यूएस में चुने गए सभी सिख मेयर पुरुष थे। मेयर इलेक्ट होने के बाद प्रीत ने कहा कि बेघर लोगों की मदद और एजुकेशन उनकी प्रॉयोरिटी है। गौरतलब है कि कैलिफोर्निया के सटर-युबा रीजन में सिख कम्युनिटी की तादाद सबसे ज्यादा है।

भारतीय मूल की प्रीत दिदबल के पास पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री है। उन्होंने न्यूट्रिशन और फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया था। प्रीत से पहले उनकी फैमिली में कभी किसी ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई नहीं की। उनकी फैमिली 1968 में भारत से अमेरिका पहुंची थी। प्रीत के परिवार के लोग पहले फॉर्म लेबर का काम करते थे। प्रीत साल 2014 में युबा शहर की सिटी काउंसिल में चुनी गई थी। इससे पहले वे 8 साल तक शहर की प्लानिंग कमिशन का हिस्सा भी रही थीं। प्रीत से पहले इसी नवंबर में ही एक और सिख रवि भल्ला ने भी न्यूजर्सी के होबोकेन शहर में मेयर पद का कठिन मुकाबला जीता था। मेयर चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वाले कुछ लोगों ने भल्ला को आतंकी बताने वाले पोस्टर लगाकर उनका विरोध भी किया था।

Related Articles

Back to top button