अन्तर्राष्ट्रीय

भारत के विरोध को लेकर, अब चीन ले रहा सरकारी मीडिया का सहारा

नई दिल्‍ली। सीमा विवाद को लेकर चीन भारत के साथ विवाद करने पर अड़ा हुआ है। हालात ये है कि अब उसने सरकारी मीडियातंत्र का सहारा लिया है और भारत को लेकर कहा है कि वह उद्दण्ड है। चीन ने कहा है कि उसे नियमों का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। चीन ने अपने प्रकाशन ग्लोबल टाईम्स को लेकर लिखा है कि भारतीय स्वयं को कूटनीतिक तौर पर श्रेष्ठ समझते हैं दरअसल अमेरिका का साथ भारत को चीन के विरूद्ध मिल गया है।

ये भी पढ़ें: Snapdeal आज इन ऑफर्स पर दे रहा 80% तक डिस्काउंट

भारत के विरोध को लेकर, अब चीन ले रहा सरकारी मीडिया का सहाराचीनी मीडिया में लि खा गया है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ अच्छी हो रही है और विश्व में 5 वें स्तर पर पहुंचने के कारण भारत सकारात्मक महसूस कर रहा है। मगर फिर भी उसके पास राष्ट्रीय एकीकरण की शक्ति है। वह सीमा विवाद पर चीन की बराबरी नहीं कर पाएगा। हालांकि ग्लोबल टाईम्स ने प्रकाशन में लिखा कि चीन व भारत की सीमा में सिक्किम के भाग पर किसी तरह की आपत्ती दर्ज नहीं की।

ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से आधार कार्ड और पैन को लिंक करना अनिवार्य

गौरतलब है कि सिक्किम में चीन को भारत सड़क निर्माण कार्य नहीं करने दे रहा है जिसके कारण चीन ने भारत की मानसरोवर यात्रा में बाधा पहुंचाई है। चीन के सैनिकों ने भारतीय यात्रियों को नाथुला दर्रे के मार्ग पर रोक दिया है। मगर भारतीय सैनिकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर चीन के सैनिकों को भारतीय यात्रियों को रोकने का साहस करने से रोका गया। हालांकि चीन और भारत के बीच विवाद अभी भी कायम है।

Related Articles

Back to top button