टॉप न्यूज़पर्यटनफीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारत में आक्रोश के साथ ही अब विदेशों में भी चीनी दूतावासों के पास हो रहे प्रदर्शन

नई दिल्ली : पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में चीन की सेना के साथ खूनी झड़प के बाद से तीनों सेनाएं अलर्ट पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार गतिरोध को कम करने के लिए एक बार फिर भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की बातचीत शुरू हो गई है। हालांकि इससे पहले दोनों देशों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही थी। उधर, चीन की इस हरकत को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। लोग चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं। नेपाल के कार्यकर्ताओं ने काठमांडू में चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान चीन से शांति को बढ़ावा देने के लिए कहा गया।

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने जेसीबी मशीन पर चढ़कर एक चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी के बैनर को काला रंग पोत दिया। पटना में लोगों ने गधों को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रक्षा मंत्री की फोटो पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया। 15-16 जून को गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई ​झड़प में भारत के 20 जवानों की जान चली गई थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय अग्रिम पंक्ति के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार किया। उन्होंने जानबूझकर चीनी अधिकारियों और सैनिकों को भड़काया और हमला किया, जिसकी वजह से हिंसक संघर्ष हुआ।

भारत-चीन के बीच हुई झड़प में जान गंवाने वाले नायब सूबेदार नुदूराम सोरेन की बेटी का कहना है, ‘मैं पापा पर बहुत गर्व करती हूं वो देश के लिए शहीद हुए हैं। मैं भारत सरकार से बस ये ही निवेदन करती हूं कि वो ​चीन से अपना बदला लें।

वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि चीनी खाना बेचने वाले रेस्तरां पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। मैं लोगों से चीनी भोजन का बहिष्कार करने की अपील करता हूं।

गलवन घाटी संघर्ष पर भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता हमारी सीमाओं पर अत्यधिक सतर्कता और शक्ति के साथ पहरा देना है और यह सुनिश्चित करना है कि सीमा पर कोई और हिंसा और जनहानि न हो। हम राजनयिक चैनलों का भी उपयोग करेंगे। राम माधव ने कहा कि हम रसायन, मोबाइल फोन के पुर्जे और बटन आयात करते हैं। क्या उन्हें आयात करना इतना आवश्यक है? वे भारत में निर्मित किए जा सकते हैं। हमें दूसरे देशों से आयात को कम करना होगा खासतौर पर चीन से। यदि लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहते हैं, तो हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि हमारे क्षेत्र के हर इंच की रक्षा की जाएगी। हम दूसरे क्षेत्र में भी कई कदम उठाएंगे। वहीं अखिल भारतीय व्यापारी संघ ने बॉलीवुड और खेल जगत से अनुरोध है कि वे देश हित में चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए अखिल भारतीय व्यापारी संघ से हाथ मिलाएं। हम उन सभी हस्तियों से आग्रह कर रहे हैं, जो चीनी उत्पादों का विज्ञापन करना ततकाल प्रभाव से बंद कर दें।

उधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गलवन घाटी में हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए हमारे बहादुर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। राष्ट्र उनका ऋणी है। मैं शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। भाजपा ने अगले 2 दिनों के लिए वर्चुअल रैलियों सहित अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button