ज्ञान भंडार

भीषण गर्मी से तपा राजस्थान, श्रीगंगानगर में 47 डिग्री के नजदीक पहुंचा पारा

जयपुर। अप्रेल बढ़ने के साथ ही राजधानी सहित प्रदेश भर में तेज गर्मी ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिए हैं। गंगानगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं राजधानी में मौसम का सबसे गर्म दिन बीता। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा। प्रदेश के करीब सभी प्रमुख शहराें में तापमान 42 से 47 डिग्री के नजदीक तक पहुंच गया है। दिन के साथ साथ अब रात में भी तेज गर्मी हलकान कर रही है। राजधानी में रात का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री तक पहुंच गया है। पारे में अचानक आर्इ तेजी से गर्म हवाएं चलने लगी हैं। इससे जमीन ने गर्म होकर आग उगलनी शुरू कर दी है। 

फलोदी 50 या 46 डिग्री!

मौसम विभाग के अनुसार फलोदी में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन फलोदी स्टेशन पर लगी डिजिटल तापमापी में पारा 50 डिग्री को पार कर गया। 

स्कूली बच्चे परेशान, कुछ में बदला समय

गर्मी के तेवर बढ़ने के साथ ही सर्वाधिक मुसीबत स्कूली बच्चों के लिए हो गर्इ है। दोपहर 2 से 4 बजे तक घर पहुंचने वाले बच्चे तेज धूप में परेशान हो रहे हैं। कुछ स्कूलों ने तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव भी किया है। 

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 

अजमेर 42.1

पिलानी 43.7

कोटा 44.2

डबोक उदयपुर 43.0

बाड़मेर 44.3

जैसलमेर 44.5

जोधपुर 43.0

बीकानेर 45.0

चूरू 46.0

गंगानगर 46.8

Related Articles

Back to top button