जीवनशैली

मछली खाने से डायबिटीज के रोगियों की जा सकती है जान

मछली को बहुत ही पौष्टिक सूपर फूड माना जाता है। कई लोग इसके स्वाद की वजह से इसे खाना पसंद करते हैं। इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटिन पाए जाते हैं जो किसी और खाने की चीज में नहीं मौजूद होते हैं। मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्त्रोत है। मछली अपने आप में ही एक संपूर्ण डाइट के समान है। जो लोग मछली का सेवन करते हैं उन्हें आसानी से कोई बीमारी नहीं छूती है। बालों को सफेद होने से बचाने के लिए समुद्री मछलियों को सेवन करना चाहिए। समुद्री मछली जैसे- सालमन में सेलेनियम होता है।

मछली खाने से डायबिटीज के रोगियों की जा सकती है जान लेकिन हाल ही में एक रिसर्च के दौरान ये बात सामने आई है कि पौष्टिकता से भरपूर यहीं मछलियां कैंसर और किडनी की बीमारी का खतरा भी बढ़ाती है। जी, हां बाजार में मछलियों को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए इसपर कई हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए प्रिजर्व करके रखी गई मछलियों को खरीदने से बचें।

इसके अलावा फर्मलीन वाली मछलियों को खाने से बैक्टीरियल इंफेक्शन खा भी खतरा होता है। ऐसी सूचना आई थी की आंध्र से आने वाल मछलियों में बड़ी मात्रा में फर्मलीन को प्रयोग किया जा रहा है, जिससे कैंसर होने का खतरा है। जिसके कारण कई सी जगहों में इसकी सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके अलावा इस रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि मछलियों में टॉक्सिन भी पाया जाता है जो डायबीटिज के खतरे को बढ़ाता है। छोटी मछलियों में पाया जाने वाला डीडीई के कारण डायबिटीज को और ज्यादा बढ़ाता है। जब बड़ी मछलियां छोटी मछलियों को खाती हैं तब उनके अंदर यह केमिकल उनके अंदर घुस जाता है।

Related Articles

Back to top button