अन्तर्राष्ट्रीय

मर चुका है पेरिस हमलों का संदिग्‍ध मास्‍टरमाइंड अब्देल हमीद अबाउद : रिपोर्ट्स

abdelhamid-abaaoud_650x400_71447815676स्तक टाइम्स/एजेंसी- वाशिंगटन: पेरिस हमलों का मास्‍टरमाइंड अब्देल हमीद अबाउद मर चुका है। वाशिंगटन पोस्‍ट ने दो खुफिया अधिकारियों के हवाले से ये रिपोर्ट दी है। हालांकि वाशिंगटन पोस्‍ट द्वारा खुफिया अधिकारियों की नागरिकता समेत किसी तरह का विस्‍तृत विरण उपलब्‍ध नहीं कराया गया है और रॉयटर्स ने फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

वाशिंगटन पोस्‍ट ने दो बेनाम खुफिया अधिकारियों का हवाला दिया। ये अधिकारी कहते हैं कि पेरिस के उपनगरीय इलाके में करीब 7 घंटे तक चले सुरक्षाबलों के अभियान के बाद इमारत से मिले अवशेषों के मिलान के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने इसकी पुष्टि की है। रॉयटर्स ने भी वाशिंगटन पोस्‍ट की रिपोर्ट का हवाला दिया है हालांकि वो खुद स्‍वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर सकता।

अबाउद की मौत की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्‍ट भी किया जा सकता है जिसके बाद खबर के पुख्‍ता होने की उम्‍मीद है।

ऐसा माना जा रहा है कि पेरिस में पुलिस और सेना के 7 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान एक अपार्टमेंट में जा छिपे संदिग्‍धों में इस्‍लामिक स्‍टेट का 28 वर्षीय सदस्‍य अबाउद भी शामिल था।

इससे पहले फ्रांस के राजदूत ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया था कि ऐसा लगता है पेरिस आतंकी हमले के मास्टरमाइंड बेल्जियम के आब्देल हमीद अबाउद ने पुलिस रेड के दौरान आत्महत्या कर ली है।

राजदूत फ्रैंकोइस रिचियर ने कहा, ‘हमें ऐसे संकेत मिले हैं कि अबाउद ने बुधवार की रेड के दौरान आत्महत्या कर ली है। हम अबाउद की मौत की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। हमने सुना है कि उसने आज की रेड के दौरान आत्महत्या कर ली है।’

बुधवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर सेंट डेनिस में हुई मुठभेड़ में दो संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया गया। इसमें एक महिला भी शामिल है, जिसने खुद को बम से उड़ा लिया। दरअसल ये कार्रवाई पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अब्देल हमीद अबाउद की तलाश में शुरू हुई थी, जिसके बाद सीएनएन के हवाले से खबर आई कि इस ऑपरेशन में उसे मार गिराया गया है।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बाद में फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी कहा कि अबाउद मुठभेड़ की जगह पर नहीं था। माना जा रहा है कि एक अपार्टमेंट में 7 घंटे तक चली फ्रेंच पुलिस और आर्मी की रेड के दौरान उसी अपार्टमेंट में छिपे हुए सदिग्धों में से एक 28 वर्षीय आईएस आतंकी अबाउद भी था। शुरू में माना जा रहा था कि अबाउद सीरियाई निवासी है।

पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया जबकि इस धरपकड़ में 3 पुलिसकर्मी घायल भी हुए। गिरफ्तार किए गए एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने अपार्टमेंट किराए पर दिया था। यह अपार्टमेंट उसने दो उन लोगों को दिया था जो ‘बेल्जियम से’ थे।

 

Related Articles

Back to top button