जीवनशैली

मस्सों की वजह से घट जाती है चहरे की सुंदरता, इसलिए अपनाएं ये नुस्खे

आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों की त्वचा पर जगह-जगह मस्से ( Warts ) निकल आते हैं, जो उनकी ख़ूबसूरती को कम करते हैं। सभी इन मस्सों ( Warts ) से निजात पाने के लिए सर्जरी का सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ कारगर नुस्खे लेकर आए हैं, जिनकी मदद से मस्सों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता हैं और सर्जरी के दर्द से भी बचा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन कारगर नुस्खों के बारे में। मस्सों की वजह से घट जाती है चहरे की सुंदरता, इसलिए अपनाएं ये नुस्खे

* लहसुन

लहसुन मस्सो को हटाने में सहायक है। लहसुन की 1 कली को छिलकर मस्से पर लगाएं। रोजाना ऐसा करने से कुछ हफ्तों में मस्सों से निजात पाई जा सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि इस नुस्खे का इस्तेमाल लगातार करना है।

* विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई के कैप्सूल को काटकर उसका तेल निकाल लें। अब इस तेल में लहसुन मिलाएं।

* अंजीर का जूस

अंजीर सेहत के साथ-साथ ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अंजीर का पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे मस्से दूर होने के साथ ही स्किन संबंधित बहुत-सी समस्याएं दूर होगी।

* सेब का सिरका

रूई को अच्छे से सेब के सिरके में भिगो दें। रात के समय इसे मस्से वाले हिस्से पर लगाएं और लगा रहने दें। 10-11 दिनों तक ऐसा करने से मस्सा धीरे- धीरे छुटना शुरू हो जाता है।

* कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। रोजाना रात को लगाने से 2- 3 हफ्तों में मस्सें गायब हो जाएंगे।

* मौसमी का रस

मौसमी का रस मस्सों की समस्या को खत्म करने के लिए रामबाण है। दिन में 3 से 4 बार लगाने से मस्से गायब हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button