उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला ने अर्थी से लगाई आवाज, मैं जिंदा हूं ’ फिर..

wemझांसी: उत्तर प्रदेश बदायूं के एक गांव में हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला। दरअसल, यहां अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त एक मृत महिला जिंदा हो गई। बुधवार को रामसहाय की 65 वर्षीय पत्नी गोमती का निधन हो गया, जिसके बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। सभी रिश्तेदार और गांव वाले इकठ्ठा हो गए। गम के माहौल में बुधवार को गोमती के अर्थी सजाई गई और घरवालों ने नम आंखों से उसे विदाई दी। रास्ते में जब लोग श्मशान के लिए राम नाम सत्य है का नारा लगाते जा रहे थे तभी अर्थी से आवाज आई ‘मैं जिंदा हूं’। जिसे सुनकर लोगों ने आनन-फानन में अर्थी खोली और गोमती को उससे उतरा गया। इस खबर के मिलते ही शोकाकुल परिवार में ख़ुशी दौड़ गई। हालांकि यह ख़ुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी, क्योंकि एक घंटे बाद गोमती का फिर से निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button