ज्ञान भंडार

मां लक्ष्मी को करना चाहते है खुश तो कीजिये 5 रूपए के ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ रहता है। इस दिन सोने, चांदी के सामान और बर्तन खरीदने की परंपरा है। लेकिन धनतेरस के दिन अक्सर बाजार में चीजों की कीमते बढ़ जाती हैं और ऐसे में कभी कभी खरीदारी करने में दिक्कतें आती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिससे आप की जेब पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा और मां लक्ष्मी भी आपसे खुश हो जाएंगी।

5 रूपए के खर्च से होंगी मां प्रसन्न
इस दिवाली पर सिर्फ पांच रूपये खर्च करके मां लक्ष्मी को खुश करने वाले पांच सामान खरीदकर पूरे साल के लिए मां लक्ष्मी से सुख, समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी को ऐसे करें खुश
भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए 5 रूपए का साबूत धनिया घर लाएं।

रिश्ते में मिठास और समृद्धि के लिए
रिश्ते में मिठास और समृद्धि के लिए घर में 5 रूपए के बताशे खरीद कर लाएं। इस बार शुक्रवार को धनतेरस है, इसलिए बताशा खरीदाना और भी शुभ रहेगा।

अकाल मृत्यु से रक्षा के लिए
अकाल मृत्यु से रक्षा के लिए 5 रूपए के दीपक खरीदकर शाम को जलाएं। ऐसा करने से अकाल मृत्यु से रक्षा होती है।

सुख समृद्धि और आनंद के लिए
सुख समृद्धि और आनंद के लिए मां लक्ष्मी को 5 रूपए का कुमकुम चढ़ाएं। मां का कुमकुम सबसे प्रिय होता है।

आर्थिक समृद्धि के लिए
आर्थिक समृद्धि के लिए मां को 5 रूपए की भेंट चढ़ा दें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती है और धन धान्य की कभी कमी नहीं रहती है

Related Articles

Back to top button